UP News | खबर की तहतक बरेली। जिले में संपत्ति की खरीद-फरोख्त के दौरान होने वाले फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने नई और सख्त व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। एक फरवरी 2026 से बरेली जिले के सभी रजिस्ट्री कार्यालयों में आरडी (रजिस्टर्ड डिवाइस) थंब मशीन के माध्यम से आधार सत्यापन अनिवार्य कर दिया जाएगा। आधार का बायोमीट्रिक सत्यापन होने के बाद ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। नई व्यवस्था के तहत क्रेता, विक्रेता और गवाहों सभी का आधार सत्यापन आरडी थंब मशीन से किया जाएगा। यह मशीन सुरक्षित बायोमीट्रिक स्कैनर होती है, जो आधार के मानकों के अनुरूप पहचान को प्रमाणित करती है। अंगूठा लगाते ही संबंधित व्यक्ति का पूरा विवरण सिस्टम में आ जाएगा और पहचान सत्यापित होने पर ही दस्तावेजों का पंजीकरण संभव होगा। सभी सात सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में लगी मशीनें प्रशासन ने जिले के सभी सात सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में आरडी थंब मशीनें स्थापित कर दी हैं। यह व्यवस्था सदर तहसील सब रजिस्ट्री कार्यालय प्रथम सदर तहसील सब रजिस्ट्री कार्यालय द्वितीय आंवला बहेड़ी फरीदपुर मीरगंज नवाबगंज तहसीलों के सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में लागू की जाएगी। पहले से लागू है पैन कार्ड सत्यापन व्यवस्था गौरतलब है कि इससे पहले जुलाई 2025 में 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य की रजिस्ट्री पर पैन कार्ड सत्यापन अनिवार्य किया जा चुका है। उस व्यवस्था के तहत क्रेता-विक्रेता के मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाता है, जिसे कंप्यूटर सिस्टम में दर्ज करने के बाद ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया आगे बढ़ती है। इससे न केवल फर्जीवाड़े पर अंकुश लगा है, बल्कि आयकर विभाग को भी सटीक वित्तीय जानकारी उपलब्ध हो पा रही है। प्रशासन का दावा एआईजी स्टांप बरेली तेज सिंह यादव ने बताया कि एक फरवरी से जिले के सभी रजिस्ट्री कार्यालयों में आरडी थंब मशीन के माध्यम से आधार सत्यापन शुरू किया जाएगा। इस नई व्यवस्था से जमीनों की खरीद-फरोख्त में होने वाले फर्जीवाड़े पर प्रभावी रोक लगेगी और रजिस्ट्री प्रक्रिया अधिक पारदर्शी व सुरक्षित बनेगी। 👉 खबर की तहतक आपको देता है प्रशासनिक फैसलों की सटीक, तथ्यात्मक और भरोसेमंद जानकारी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation मनरेगा बचाओ अभियान के तहत जलालपुर ब्लॉक में कांग्रेस की चौपाल, मजदूरों के हक में मुखर हुई पार्टी शांति व कानून व्यवस्था के लिए अम्बेडकरनगर पुलिस का सघन अभियान, बाजारों व चौराहों पर पैदल गश्त और चेकिंग