खबर की तहतक ✍️| अम्बेडकरनगर। जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। 27 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग की गई। इस अभियान के तहत जनपद के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बाजारों, मुख्य चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मौजूद रहे। पैदल गश्त के माध्यम से आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया गया और लोगों को कानून व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया। पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई, वहीं सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को जागरूक किया गया तथा आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्रवाई भी की गई। अम्बेडकरनगर पुलिस का यह अभियान न केवल अपराध नियंत्रण की दिशा में एक प्रभावी कदम है, बल्कि आमजन में विश्वास और सुरक्षा का वातावरण बनाने की पहल भी है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। ‼️ अम्बेडकरनगर पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ‼️ Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation रजिस्ट्री में फर्जीवाड़ा रोकने को नई व्यवस्था, 1 फरवरी से आरडी थंब मशीन से होगा आधार सत्यापन UGC के नए एंटी-डिस्क्रिमिनेशन नियमों पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान, बोले—किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा