खबर की तहतक ✍️| अम्बेडकर नगर। लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के तत्वावधान में 25 दिसंबर 2026 (रविवार) को कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के भीटी ब्लॉक अंतर्गत जलालपुर बाजार में सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा जिला अध्यक्ष संजीव विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से दलसिंगार विश्वकर्मा को लोकजन सोशलिस्ट पार्टी, अम्बेडकरनगर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। ′ संगठन विस्तार पर दिया गया जोर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों, सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार पर प्रकाश डाला। सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित कार्यक्रम में अतुल कुमार, अमरजीत, अशोक कुमार, अवधेश कुमार, नरेंद्र, राहुल सोनी, शिव शंकर राम, अचल, दिनेश विश्वकर्मा, राजन, शिवम सोनी, अमन विश्वकर्मा, अमरजीत विश्वकर्मा, जयप्रकाश विश्वकर्मा, विकास विश्वकर्मा, बृजकुमार विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, अर्जुन विश्वकर्मा, बबलू विश्वकर्मा सहित अतीतगढ़ व आसपास के क्षेत्रों से आए अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन को मजबूत करने का संकल्प नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दलसिंगार विश्वकर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। खबर की तहतक राजनीति और जनहित से जुड़ी हर खबर—तथ्यात्मक, संतुलित और विश्वसनीय। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation 77वें गणतंत्र दिवस पर गोल्डेन फ्यूचर चिल्ड्रेन एकेडमी में भव्य ध्वजारोहण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन बाबा बरुआदास पी.जी. कॉलेज में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न, पुस्तकों का विमोचन व मेधावियों का सम्मान