खबर की तहतक ✍️| जलालपुर, अम्बेडकर नगर। 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर गोल्डेन फ्यूचर चिल्ड्रेन एकेडमी, शाहपुर फिरोजपुर ,जलालपुर अंबेडकर नगर में भव्य ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम देशभक्ति, उत्साह और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय के प्रबंधक श्री प्रेम सागर विश्वकर्मा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को 26 जनवरी के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराते हुए गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं। इसके पश्चात मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने बांधा समां विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया और अपनी प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सौम्या (कक्षा 8), पावनी (कक्षा 7), मानवी (कक्षा 6), आदित्य (कक्षा 5), रिया (कक्षा 5), फातिमा (कक्षा 3), आंशी (कक्षा 4), अनुज (कक्षा 2), अनन्या सिंह (कक्षा 2) सहित अन्य विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में चार-चांद लगाए। उपस्थितअतिथियों एवं अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उत्साहवर्धन किया। बच्चों में देशभक्ति का भाव जागृत करने का संदेश विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आकांक्षा ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बच्चों को देशभक्ति, अनुशासन और नागरिक कर्तव्यों के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्सव का माहौल बना रहा। खबर की तहतक शिक्षा, संस्कृति और समाज से जुड़ी हर सच्ची खबर—विश्वसनीय और तथ्यपरक। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation गणतंत्र दिवस पर बिठूर–कानपुर हाईवे मेंटिनेंस कैंप में हुआ ध्वजारोहण, सड़क सुरक्षा का दिया गया संदेश लोकजन सोशलिस्ट पार्टी का सदस्यता अभियान संपन्न, दलसिंगार विश्वकर्मा बने अम्बेडकरनगर के जिला अध्यक्ष अम्बेडकर नगर।