खबर की तह तक | हाईवे डेस्क नेवादा टोल प्लाजा आज 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिठूर–कानपुर हाईवे मेंटिनेंस कैंप, नेवादा टोल प्लाजा (शिवराजपुर) में ध्वजारोहण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम देशभक्ति, सेवा भाव और सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अनिल शर्मा एवं श्री भास्कर की गरिमामयी उपस्थिति रही। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान किया गया और उपस्थित कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस के महत्व से अवगत कराया गया। “सीमा पर जवान, सड़क पर कर्मचारी—दोनों की भूमिका अहम” मुख्य अतिथि श्री अनिल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के कारण नागरिक सुरक्षित रहते हैं, उसी प्रकार हाईवे पर तैनात कर्मचारी, एंबुलेंस टीम, पेट्रोलिंग टीम और अन्य सेवाएं 24 घंटे सक्रिय रहकर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं। यह सेवा भी राष्ट्र सेवा का ही एक रूप है। वहींश्री भास्कर ने कर्मचारियों से आपसी प्रेम, सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ ड्यूटी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि टीमवर्क और अनुशासन से ही कार्यस्थल पर बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं। सेफ्टी और सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर सीआरओ श्री यशवंत प्रजापति ने सभी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी तथा गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी साझा की। कार्यक्रमके अंतर्गत सड़क सुरक्षा से जुड़े कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें आरपीओ श्री सुनील सचान द्वारा कर्मचारियों को सीपीआर (CPR) की महत्वपूर्ण जानकारी और प्राथमिक उपचार के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मिष्ठान वितरण कार्यक्रम को जीवंत बनाते हुए कुछ कर्मचारियों ने देशभक्ति गीत, देशभक्ति शायरी और हल्के-फुल्के चुटकुले प्रस्तुत किए, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना। कार्यक्रम के समापन पर सभी कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण किया गया। ये रहे उपस्थित गणमान्य इस अवसर पर अनिल शर्मा, भास्कर, आदित्य मिश्रा, यशवंत प्रजापति, नौशाद, सुनील सचान, दीपक तिवारी, नरेंद्र, पुष्पेंद्र, धर्मवीर, अमन, प्रशांत, शिवप्रकाश, नीरज सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। खबर की तहतक हाईवे से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर और जनहित की जानकारी—विश्वसनीय और तथ्यपरक। Post Views: 108 Post navigation गणतंत्र दिवस पर ग्राम सभा आज़नपारा में हुआ ध्वजारोहण, ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा 77वें गणतंत्र दिवस पर गोल्डेन फ्यूचर चिल्ड्रेन एकेडमी में भव्य ध्वजारोहण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन