लखनऊ। खबर की तहतक | ब्यूरो उत्तर प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए रविवार का दिन बड़ी राहत और खुशी लेकर आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि प्रदान करेंगे। यह धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे छात्रों के आधार-सीडेड बैंक खातों में भेजी जाएगी। 🔹 तीन विभागों की संयुक्त पहल यह कार्यक्रम समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पूर्वदशम कक्षा (9-10) दशमोत्तर कक्षा (11-12) उच्च शिक्षा से जुड़े छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि दी जाएगी। 🔹 शाम 4:30 बजे होगा मुख्य कार्यक्रम जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री रविवार शाम 4:30 बजे छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों के शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में कराया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इस अवसर के साक्षी बन सकें। 🔹 स्वीकृति प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे कार्यक्रम के दौरान पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सभी लाभार्थियों की सूची पहले ही तैयार कर ली गई है और धनराशि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 🔹 बजट 2026-27 पर भी मंथन इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बजट का केंद्र लोककल्याण होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि “गरीब, किसान, श्रमिक, महिला, युवा और समाज के वंचित वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना ही बजट की आत्मा है।” बैठक में मुख्यमंत्री के अधीन विभागों एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के विभागों के बजट प्रस्तावों, नई मांगों और केंद्रीय बजट के परिप्रेक्ष्य में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा की गई। 🔹 छात्रों में उत्साह छात्रवृत्ति वितरण की घोषणा से छात्रों और उनके अभिभावकों में खासा उत्साह है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए यह सहायता शिक्षा जारी रखने में अहम भूमिका निभाएगी। 👉 खबर की तह तक छात्रों से जुड़ी हर बड़ी अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंचाता रहेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अंबेडकरनगर: मनरेगा कार्य में बड़ा फर्जीवाड़ा, मास्टर रोल में 36 मजदूर दर्ज, मौके पर मिले सिर्फ 18 लोन पर 4% ब्याज सब्सिडी: मोदी सरकार की स्कीम से पूरा होगा अपने घर का सपना