नई दिल्ली। खबर की तहतक | ब्यूरो अपने घर का सपना देख रहे शहरी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 (PMAY-U 2.0) के तहत होम लोन पर 4 प्रतिशत तक ब्याज सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। इस योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में एक करोड़ परिवारों को घर बनाने, खरीदने या किराये पर लेने में वित्तीय सहायता प्रदान करना है। 🔹 4% ब्याज सब्सिडी का लाभ कैसे मिलेगा योजना के तहत ब्याज सब्सिडी घटक (Interest Subsidy Scheme) को लागू किया गया है। इसके अंतर्गत— ₹35 लाख तक कीमत वाले मकान के लिए ₹25 लाख तक का होम लोन लिया जा सकेगा लोन की पहली ₹8 लाख राशि पर 12 वर्षों तक 4% ब्याज सब्सिडी मिलेगी इस मद में पात्र लाभार्थियों को ₹1.80 लाख तक की आर्थिक सहायता का लाभ दिया जाएगा। 🔹 किन वर्गों को मिलेगा लाभ प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 का लाभ उन परिवारों को मिलेगा, जिनके पास देश में कहीं भी पक्का मकान नहीं है। योजना के अंतर्गत आय वर्ग इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं— आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): वार्षिक आय ₹3 लाख तक निम्न आय वर्ग (LIG): वार्षिक आय ₹3 से ₹6 लाख मध्यम आय वर्ग (MIG): वार्षिक आय ₹6 से ₹9 लाख 🔹 ऋण लेना होगा और आसान सरकार ने ईडब्ल्यूएस और एलआईजी वर्ग के लिए क्रेडिट रिस्क गारंटी फंड ट्रस्ट का कॉर्पस ₹1,000 करोड़ से बढ़ाकर ₹3,000 करोड़ कर दिया है। इससे बैंकों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों को जोखिम कम होगा और लाभार्थियों को सस्ते व आसान होम लोन मिल सकेंगे। 🔹 वंचित वर्गों पर विशेष फोकस सरकार का मानना है कि पीएम आवास योजना–शहरी 2.0 झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों, अनुसूचित जाति/जनजाति, अल्पसंख्यक समुदाय, विधवाओं, दिव्यांगजनों और समाज के अन्य वंचित वर्गों की आवास संबंधी जरूरतों को पूरा कर सामाजिक समानता सुनिश्चित करेगी। 🔹 स्वतंत्रता दिवस पर हुई थी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस नई शहरी आवास योजना की घोषणा की थी, जिसे अब चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। 👉 खबर की तहतक आपके सपनों के घर से जुड़ी हर सरकारी योजना और लाभ की जानकारी सबसे पहले आप तक पहुंचाता रहेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation छात्रों के लिए खुशखबरी: सीएम योगी आज करेंगे छात्रवृत्ति का वितरण, सीधे खातों में पहुंचेगी राशि UP Board 2026: पहली बार वर्टिकल होंगी कॉपियां, दो कवर पेज और अंतिम पन्ने पर होगा सिक्योरिटी कोड