खबर की तहतक न्यूज नेटवर्क मौत की वजह स्पष्ट नहीं, शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी आलापुर, अम्बेडकर नगर। जनपद के थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र अंतर्गत खरुवइयां गांव के पास शंकरपुर पुल के समीप सोमवार दोपहर नदी में करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब दो बजे शंकरपुर पुल के पास नदी में एक व्यक्ति का शव दिखाई देने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर थाना राजेसुल्तानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की वजह अब तक स्पष्ट नहीं नदी में शव मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। हालांकि, व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। संवाददाता: पंकज कुमार, आलापुर, अम्बेडकर नगर। खबर की तहतक | सच के साथ… सदैव आपके साथ। डिस्क्लेमर : यह समाचार घटनास्थल से प्राप्त जानकारी एवं उपलब्ध विवरणों के आधार पर तैयार किया गया है। मृतक की पहचान और मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मौत के कारणों को लेकर किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। मामले में पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के निष्कर्षों की प्रतीक्षा है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation 9/65 ट्रूप के कमांडर जीवन प्रकाश तिवारी की पीपिंग सेरेमनी, कंधों पर सजे स्टार