9/65 ट्रूप के कमांडर जीवन प्रकाश तिवारी की पीपिंग सेरेमनी, कंधों पर सजे स्टार

खबर की तहतक न्यूज नेटवर्क

एनसीसी में पदोन्नति पर मिला सम्मान, शिक्षकों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

जलालपुर, अम्बेडकर नगर।

एनसीसी के प्रति समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए रेडियंट एकेडमी, जलालपुर के 9/65 ट्रूप के कमांडर सेकंड ऑफिसर जीवन प्रकाश तिवारी की पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। अयोध्या जनपद के रानीगंज बाजार स्थित माधव सर्वोदय पीजी कॉलेज में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान हुए इस समारोह में उनके कंधों पर स्टार सजाकर उन्हें सम्मानित किया गया।

समारोह में कर्नल ज्ञान प्रकाश पांडेय, मेजर केपी सिंह तथा उनके पिता गिरिजा शंकर तिवारी ने जीवन प्रकाश तिवारी के कंधों पर स्टार लगाए। यह अवसर उनके लिए गौरव और सम्मान का प्रतीक रहा।

वर्ष 2010 में प्राप्त किया था एनसीसी का सी सर्टिफिकेट

जीवन प्रकाश तिवारी ने वर्ष 2010 में एनसीसी का प्रशिक्षण पूरा कर सी सर्टिफिकेट प्राप्त किया था। वर्तमान में वह जलालपुर स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान रेडियंट एकेडमी में एनसीसी ट्रूप के प्रभारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि एनसीसी के प्रति निरंतर समर्पण और अनुशासित कार्यशैली को रेखांकित करती है।

विद्यालय परिवार ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर विद्यालय के अकादमिक सलाहकार डॉ. पी.एस. सलारिया, डायरेक्टर गौरव कुमार, प्रधानाचार्य अखिलेश शुक्ला, उपप्रधानाचार्य सचिन्द्र उत्तम एवं सुधीर सलारिया, समन्वयक दिलीप कुमार, शैल द्विवेदी, अमित कुमार सिंह, संगीता शर्मा और नौशीन इम्तियाज सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जीवन प्रकाश तिवारी की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि रेडियंट एकेडमी परिवार के लिए भी गौरव का विषय है।

खबर की तहतक | सच के साथ… सदैव आपके साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button