खबर की तहतक न्यूज नेटवर्क अम्बेडकरनगर, 23 अक्टूबर 2026। गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने शुक्रवार को मतदान के उपरांत जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों से प्राप्त मतपेटिकाओं को एकत्रित करने के लिए निर्धारित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261023-WA0007.mp4 निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निर्वाचन प्रक्रिया की संवेदनशीलता को देखते हुए मतपेटिकाओं की सुरक्षा तथा निर्धारित व्यवस्थाओं के अनुरूप आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। खबर की तहतक | सच के साथ… सदैव आपके साथ। डिस्क्लेमर : यह समाचार जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना पर आधारित है। इसका उद्देश्य निर्वाचन संबंधी आधिकारिक गतिविधियों की जानकारी देना है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जलालपुर में भावुक हुआ रामलीला मैदान: भरत मिलाप और राजतिलक के मंचन ने जीता श्रद्धालुओं का दिल, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा परिसर