दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

खबर की तहतक न्यूज नेटवर्क

हंसवर पुलिस ने आजमगढ़ निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष पेशी की कार्रवाई

अम्बेडकरनगर।

थाना हंसवर पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक मुकदमे में वांछित चल रहे नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चन्द्रविजय पुत्र रामआसरे यादव, निवासी ग्राम लोहरा, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री देवेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी टाण्डा श्री प्रदीप सिंह चन्देल के मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष हंसवर अभिनेष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, थाना हंसवर में पंजीकृत मु0अ0सं0 137/2026 की विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में धारा 69 बीएनएस का लोप करते हुए धारा 376, 504, 506 भादवि तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई।

पुलिस ने बताया कि मुकदमे में वांछित अभियुक्त चन्द्रविजय को 08 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 दीपक प्रजापति

2. का0 धीरज सिंह

3. का0 अनिल कुमार

4. का0 कौशिन्द्रर सिंह प्रथम

विधिक स्थिति

यह समाचार पुलिस द्वारा जारी प्रेस-नोट में उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। अभियुक्त के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से होगी। आरोपी को न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध किए जाने तक कानून की दृष्टि से निर्दोष माना जाता है।

खबर की तहतक — तथ्य, संतुलन और जिम्मेदारी के साथ खबर आप तक।

डिस्क्लेमर:

यह समाचार पुलिस विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के आधार पर तैयार किया गया है। मामले की विवेचना एवं न्यायिक प्रक्रिया के परिणाम के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Call Now Button