खबर की तहतक न्यूज नेटवर्क संवाददाता – विकास देवर्षि जलालपुर, अंबेडकर नगर। गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पंचायत भवन जफरपुर गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव एवं अभियान संयोजक विकाश निषाद का उपस्थित लोगों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए राम प्रकाश यादव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने महिलाओं को परिवार और समाज की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता से जुड़ी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। अभियान संयोजक विकाश निषाद ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान समाज सेवा के संकल्प के रूप में गांव-गांव तक पहुंचने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना अभियान की प्राथमिकताओं में शामिल है। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा से संबंधित योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं एडीओ पंचायत बृजेश वर्मा ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी साझा की और पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर प्रधान दुर्गेश उपाध्याय, पंचायत सहायिका ज्योति, पूर्व प्रधान सदाशिव गोस्वामी, राजेश पांडे, राहुल यादव समेत अन्य गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। डिस्क्लेमर : यह समाचार उपलब्ध कराई गई कार्यक्रम संबंधी जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। योजनाओं एवं वक्ताओं से संबंधित विवरण आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित हैं। पाठक संबंधित विभागों से आधिकारिक जानकारी प्राप्त कर योजनाओं की पात्रता एवं लाभ संबंधी विवरण की पुष्टि कर सकते हैं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation नेवादा टोल प्लाजा पर स्वच्छता अभियान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, कहासुनी के बाद मारपीट