नेवादा टोल प्लाजा पर स्वच्छता अभियान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान

खबर की तहतक न्यूज नेटवर्क

शिवराजपुर/कानपुर।

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार, 1 अक्टूबर को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत नेवादा टोल प्लाजा एवं दुबियाना अंडरपास, शिवराजपुर हाईवे क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का आयोजन पीआईयू कानपुर, एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री पंकज यादव के निर्देशानुसार किया गया।

अभियान के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों एवं टोल प्लाजा से जुड़े कर्मियों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता कार्य में भाग लिया। टोल प्लाजा के आसपास तथा संबंधित साइट क्षेत्र में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की गई और जगह-जगह एकत्रित कूड़े के ढेर को हटाया गया। इस दौरान सभी ने श्रमदान करते हुए स्वच्छ एवं व्यवस्थित हाईवे परिसर का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों से सार्वजनिक स्थलों और हाईवे के आसपास कूड़ा न फेंकने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

इस अवसर पर डीजीएम टेक पुनीत जी ने उपस्थित कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संकल्प दिलाते हुए ‘एक घंटा, एक दिन, एक साथ’ स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई।

वहीं सेफ्टी मैनेजर संदीप तोमर जी ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही स्वच्छ वातावरण बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से हाईवे एवं उसके आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की।

कार्यक्रम में डीजीएम टेक पुनीत, सेफ्टी मैनेजर संदीप तोमर, अभिषेक मिश्रा, धर्मेंद्र, टोल मैनेजर दीपक शर्मा, राकेश गुप्ता, अजीत, यशवंत, गजेंद्र सिंह, नौशाद अहमद, सुनील सचान, नीरज, शिवप्रकाश, अमन, प्रशांत, सुशील सहित अन्य कर्मचारी एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

अभियान के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

डिस्क्लेमर:

यह समाचार उपलब्ध कराई गई जानकारी एवं कार्यक्रम के विवरण के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें व्यक्त कथन संबंधित व्यक्तियों के बताए गए वक्तव्यों पर आधारित हैं। पाठकों से अपेक्षा है कि वे स्थानीय स्तर पर उपलब्ध आधिकारिक जानकारी को भी प्राथमिकता दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button