कुर्की बाजार मारपीट कांड: रामकिशुन की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त दो डंडे बरामद

खबर की तहतक न्यूज नेटवर्क

13 सितंबर की घटना में घायल रामकिशुन ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने विवेचना के आधार पर की कार्रवाई

अंबेडकरनगर।

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कुर्की बाजार में 13 सितंबर को हुई मारपीट की घटना में घायल रामकिशुन की उपचार के दौरान मौत के मामले में सम्मनपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, मामले में आशाराम पुत्र चैतू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर में अंश यादव उर्फ डब्बू यादव, पवन मौर्या और अज्ञात लोगों पर लाठी-डंडों से मारपीट कर रामकिशुन को घायल करने का आरोप लगाया गया था।

पुलिस के अनुसार उपचार के दौरान रामकिशुन की मौत और एक अन्य घायल के गंभीर अवस्था में उपचाररत होने के बाद मुकदमे में धारा 191(2), 103(1) और 109(1) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने अंश यादव उर्फ डब्बू यादव (22) तथा विवेचना में प्रकाश में आए आनन्द यादव (24) को 15 सितंबर 2026 को सुबह 5:18 बजे कुर्की हाइडिल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि दोनों की निशानदेही पर एक-एक डंडा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस प्रेस नोट में दोनों गिरफ्तार आरोपियों के पूर्व के कई मुकदमों का आपराधिक इतिहास भी बताया गया है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

डिस्क्लेमर :

यह खबर थाना सम्मनपुर पुलिस के प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित की गई है। आरोप एवं बरामदगी पुलिस के दावे हैं; दोषसिद्धि का अंतिम निर्णय सक्षम न्यायालय द्वारा ही होगा। किसी व्यक्ति को न्यायालय के निर्णय से पहले दोषी ठहराना ‘खबर की तहतक’ का उद्देश्य नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Call Now Button