खबर की तहतक न्यूज नेटवर्क संवाददाता – अनिल यादव पवई, आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक के वाचक राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने पवई थाने का वार्षिक मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260911-WA0023.mp4 मुआयने के दौरान वाचक ने मेस, मालखाना, विवेचना कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क तथा जनसुनवाई कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए उनके रखरखाव की स्थिति की जानकारी ली। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260911-WA0025.mp4 वाचक ने थानाध्यक्ष मनीष पाल सहित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि आवश्यक प्रविष्टियां समय से संबंधित रजिस्टरों में दर्ज की जाएं और सभी अभिलेखों को व्यवस्थित एवं अद्यतन रखा जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर रिकॉर्ड आसानी से उपलब्ध हो सके। इसके बाद थाने में रखे शस्त्रों का भी निरीक्षण किया गया। शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई और उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही दंगा निरोधक उपकरणों का भी बारीकी से जायजा लिया गया। थाना परिसर में बने कमरों की छतों एवं अन्य स्थानों की साफ-सफाई की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। परिसर की निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी जायजा लिए जाने की जानकारी सामने आई। मुआयने के दौरान थाने की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने की बात कही गई। वाचक ने पुलिसकर्मियों को अभिलेखों के बेहतर रखरखाव, स्वच्छता तथा कार्यप्रणाली में निरंतर सुधार बनाए रखने के निर्देश दिए। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation “गोवंश से टकराई कार, पलटकर 50 मीटर घिसटी!” पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बाल-बाल बची जान खाई में उतरी आजमगढ़-दिल्ली डबल डेकर बस, मची चीख-पुकार… बाल-बाल बचे यात्री