“गोवंश से टकराई कार, पलटकर 50 मीटर घिसटी!” पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बाल-बाल बची जान

खबर की तहतक न्यूज नेटवर्क

संवाददाता – अनिल यादव

आजमगढ़।

पवई थाना क्षेत्र के बखरिया गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे एक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे पर अचानक सामने आए गोवंश से एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार टकरा गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई और करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती हुई आगे जाकर रुक गई।

मिली जानकारी के अनुसार कार चालक शैलेन्द्र पुत्र कमला, निवासी ओडराई, थाना दुल्लापुर, जनपद गाजीपुर, गाजीपुर से लखनऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पवई थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के करीब 192.6 किमी के पास अचानक एक गोवंश कार के सामने आ गया।

बताया गया कि चालक ने गोवंश को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कार उससे टकरा गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई और काफी दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई।

हादसे में चालक के बाल-बाल बचने की बात सामने आई है। घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

लावारिस गोवंश बना चिंता का कारण

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कई स्थानों पर लावारिस गोवंश के विचरण करने से वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित जिम्मेदार विभाग से एक्सप्रेसवे पर घूम रहे गोवंश को हटाने तथा ऐसे हादसों की रोकथाम के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

डिस्क्लेमर :

यह समाचार स्थानीय स्तर से प्राप्त जानकारी और प्रत्यक्षदर्शियों/स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। हादसे के कारणों, वाहन की गति तथा अन्य तथ्यों की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि इस रिपोर्ट के प्रकाशन तक नहीं हुई है। संबंधित पुलिस अथवा एक्सप्रेसवे प्रबंधन की आधिकारिक जानकारी प्राप्त होने पर आवश्यकतानुसार समाचार को अपडेट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Call Now Button