श्रवण धाम |खबर की तहतक ब्यूरो श्रवण धाम महोत्सव–2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में कार्यक्रम स्थल का एसपी एबीएन श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की ड्यूटी चेकिंग की और मौके पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी एबीएन ने सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से समीक्षा करते हुए कहा कि महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी ड्यूटी कर्मियों को सतर्क रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान भीड़ नियंत्रण, प्रवेश एवं निकासी मार्ग, निगरानी व्यवस्था तथा आपसी समन्वय पर विशेष ध्यान दिया गया। एसपी एबीएन ने स्पष्ट किया कि महोत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था में तैनात प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करनी होगी। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियाँ समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे श्रवण धाम महोत्सव 2026 शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची सत्यापन के लिए किया बूथों का निरीक्षण, लोगों को किया जागरूक पीएम आवास योजना से यूपी में 62 लाख परिवारों को मिला पक्का घर, सीएम योगी ने 2 लाख लाभार्थियों को दी बड़ी सौगात