जलालपुर (अम्बेडकर नगर)। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे ‘कोई मतदाता न छूटे’ अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची सत्यापन को लेकर सक्रिय पहल की। विधानसभा संयोजक केशरी नंदन त्रिपाठी एवं नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर आम नागरिकों को जागरूक किया। इस दौरान अभियान संयोजक विकास निषाद ने नए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं संशोधन से संबंधित आवश्यक फॉर्म भरने में सहयोग प्रदान किया। कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से अपने-अपने निर्धारित बूथों पर जाकर मतदाता सूची में नाम, पता एवं अन्य विवरणों की सही तरीके से जांच करने की अपील की। विधानसभा संयोजक केशरी नंदन त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो समय रहते उसका सुधार अवश्य कराएं। अभियान के दौरान संबंधित बीएलओ, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, सुरेश गुप्त एवं अभियान सह-संयोजक सोनू गौड सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। — खबर की तह तक Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation बचाओ–बचाओ” की गूंज के बीच बुझ गई जिंदगी , साढ़े चार घंटे चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं बच सका इंजीनियर, पिता के सामने टूटा सबसे बड़ा सहारा श्रवण धाम महोत्सव 2026: कार्यक्रम स्थल का एसपी एबीएन अभिजित आर. शंकर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा