वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का किया शुभारंभ

खबर की तहतक न्यूज नेटवर्क

वाराणसी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सहित कई मंत्री एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का भी शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पोषण और बच्चों, महिलाओं तथा परिवारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़े विषयों को लेकर विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं पर चर्चा की जा रही है। सरकार की ओर से पोषण संबंधी जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने और कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी रेखांकित किया जा रहा है।

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Call Now Button