बरेली | खबर की तहतक ✍️ माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशन में प्रदेशभर में संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज–5 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण के मार्गदर्शन में बरेली परिक्षेत्र के समस्त जनपदों—बरेली, बदायूँ, पीलीभीत एवं शाहजहाँपुर—में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के प्रभावी संचालन हेतु मिशन शक्ति कौशल कार्यशाला का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारम्भ किया गया। इस कार्यशाला में पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ चिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, काउंसलर तथा परिवार परामर्श केंद्रों के प्रभारी अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यशाला का उद्देश्य मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को त्वरित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण ने कहा कि मिशन शक्ति केंद्रों के लिए Minimum Service Standards (न्यूनतम सेवा मानक) निर्धारित किए जाएंगे, जिससे सेवाओं की गुणवत्ता में एकरूपता और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि मिशन शक्ति केंद्रों को एक भरोसेमंद और प्रभावी “ब्रांड” के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि पीड़ित महिलाएं बिना संकोच सहायता प्राप्त कर सकें। पुलिस महानिदेशक ने आगे बताया कि भविष्य में मानकीकरण, नियमित प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता के माध्यम से मिशन शक्ति केंद्रों को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। इससे महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध एवं अन्य संवेदनशील मामलों में त्वरित सहायता, परामर्श और संरक्षण प्रदान करना संभव होगा। कार्यशाला के दौरान विभिन्न तकनीकी, कानूनी एवं मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर भी चर्चा की गई तथा मिशन शक्ति केंद्रों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से बरेली परिक्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को नई मजबूती मिलेगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार । तीन दिनों तक मारपीट के बाद महिला की मौत, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा रुपये लेकर पट्टा देने की शिकायत पर भड़के सीएम योगी, अफसरों को तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश