खबर की तहतक | राज्य ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रोजगार और औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए योगी सरकार ने एक अहम और दूरगामी कदम उठाया है। प्रदेश के हर जनपद में ‘सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक जोन’ विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस महत्वाकांक्षी योजना की विस्तृत कार्ययोजना को सैद्धांतिक मंजूरी देते हुए निर्देश दिए कि उद्योग, कौशल विकास और रोजगार को जमीनी स्तर पर एक-दूसरे से जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश को केवल निवेश का गंतव्य नहीं, बल्कि स्थायी रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता का केंद्र बनाया जाए। यह मॉडल स्थानीय युवाओं को अवसर देने के साथ-साथ जिला स्तर पर अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल और एम्प्लॉयमेंट इकोसिस्टम सरकार की योजना के अनुसार, प्रत्येक जनपद में कम से कम 50 एकड़ या उससे अधिक क्षेत्रफल में यह जोन विकसित किया जाएगा। यहां उद्योग, प्रशिक्षण और सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। हर जोन में जी+3 भवन में ‘सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं कौशल विकास केंद्र’ स्थापित होगा, जो रोजगार, प्रशिक्षण और कॉमन फैसिलिटी सेंटर के रूप में कार्य करेगा। युवाओं और उद्यमियों के लिए वन-स्टॉप सपोर्ट रोजगार एवं कौशल विकास केंद्र में निम्न प्रमुख सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी— ओडीओपी (एक जनपद एक उत्पाद) उत्पादों के लिए डिस्प्ले जोन प्रशिक्षण हॉल और मीटिंग सुविधाएं जिला उद्योग केंद्र उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन जिला रोजगार कार्यालय कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं यह केंद्र युवाओं और उद्यमियों के लिए वन-स्टॉप सपोर्ट सिस्टम के रूप में विकसित किया जाएगा। प्लग एंड प्ले मॉडल पर औद्योगिक जोन औद्योगिक जोन का डिजाइन प्लग एंड प्ले मॉडल पर आधारित होगा, जिससे एमएसएमई सेवा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के उद्योगों को तुरंत संचालन की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जोन के साथ स्किलिंग, हैंडहोल्डिंग और प्लेसमेंट सेवाएं अनिवार्य रूप से जोड़ी जाएं। इसके तहत— कौशल उन्नयन कार्यक्रम रोजगार मेले उद्यमिता प्रशिक्षण मेंटरिंग और प्लेसमेंट के माध्यम से युवाओं को सीधे उद्योगों से जोड़ा जाएगा। ओडीओपी और एमएसएमई से होगा समन्वय मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना ओडीओपी, एमएसएमई और कौशल विकास योजनाओं के साथ समन्वय बनाकर लागू की जाए, ताकि स्थानीय उत्पादों, उद्योगों और युवाओं को एक साझा मंच मिल सके। साथ ही, सभी जिलों में आवश्यक भूमि चिन्हित कर स्पष्ट टाइमलाइन के साथ काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। रोजगार-आधारित विकास मॉडल की ओर यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वास जताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा देगा और उत्तर प्रदेश को रोजगार-आधारित विकास मॉडल के राष्ट्रीय उदाहरण के रूप में स्थापित करे। — खबर की तहतक Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation UP: मतदाता सूची में वोटरों का पता गलत होना सामान्य बात, एसआईआर से कोई संबंध नहीं — आयोग ने सुधार के दिए निर्देश अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार । तीन दिनों तक मारपीट के बाद महिला की मौत, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा