संवाददाता – पंकज कुमार आलापुर, अम्बेडकरनगर अम्बेडकरनगर। कटका थाना क्षेत्र के पिन्डोरिया गांव में बारिश और अंधेरे के बीच एक किसान के खेत में लगी सिंचाई मोटर चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी के बाद किसान ने पुलिस को सूचना देने के साथ मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए एफआईआर दर्ज करने, चोरी गई मोटर बरामद कराने और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बताई जा रही है। पिन्डोरिया निवासी सतेन्द्र पुत्र बलराम के अनुसार उन्होंने खेत की सिंचाई के लिए लूबी कंपनी की डेढ़ हॉर्स पावर की मोटर सौर पैनल से जोड़कर लगाई थी। किसान का आरोप है कि 24 अगस्त की रात करीब 1 बजे से 4 बजे के बीच तेज बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति खेत में पहुंचे और मोटर चोरी कर ले गए। सुबह खेत और मुर्गी फार्म पर पहुंचने पर मोटर गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। किसान के मुताबिक घटना की सूचना डायल 112 को भी दी गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक मोटर बरामद नहीं हो सकी थी। पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत संख्या 40017826035546 दर्ज कराते हुए मामले की जांच, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, चोरी गई मोटर की बरामदगी तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। किसान का कहना है कि खेती-किसानी में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की चोरी से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि खेतों में लगे मोटर, केबल और अन्य कृषि उपकरण उनकी मेहनत और सिंचाई व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई जरूरी है। थाना प्रभारी ने कहा—शिकायत मिली, जांच के बाद होगी कार्रवाई मामले में थाना प्रभारी से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मोटर चोरी के आरोप की जांच पुलिस स्तर पर लंबित है। चोरी के पीछे कौन लोग हैं और मोटर कहां गई, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation ₹400 के खर्च पर कहासुनी के बाद महिला की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज का तोहफा, महिला यात्री के साथ एक सहयात्री भी करेगा निःशुल्क यात्रा