करीब ₹1.35 लाख कीमत के मोबाइल श्रद्धालुओं को लौटाए गए अंबेडकर नगर | खबर की तहतक जनपद अंबेडकर नगर के मेला कोतवाली गोविंद साहब थाना कटका पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मेला क्षेत्र में विभिन्न जनपदों से आए श्रद्धालुओं के गुम हुए 12 मोबाइल फोन पुलिस टीम द्वारा बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹1,35,000 (एक लाख पैंतीस हजार रुपये) बताई जा रही है। यह उल्लेखनीय कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत शंकर के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री श्याम देव एवं क्षेत्राधिकारी जलालपुर श्री अनूप कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। अथक प्रयासों से मिली सफलता मेला कोतवाली गोविंद साहब क्षेत्र में आयोजित मेले के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा मोबाइल गुम होने की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मेला कोतवाली पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं सतत प्रयासों के माध्यम से विभिन्न स्थानों से सभी 12 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर लिए। बरामद किए गए मोबाइल फोन के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें सूचित किया गया तथा दिनांक 16 जनवरी 2026 को मोबाइल फोन सुरक्षित रूप से वापस कराए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं ने जताया आभार अपने बहुमूल्य मोबाइल वापस पाकर श्रद्धालुओं ने मेला पुलिस की तत्परता और ईमानदार कार्यशैली की सराहना की तथा अंबेडकर नगर पुलिस का आभार व्यक्त किया। मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक कटका – राकेश कुमार प्रभारी मेला, उपनिरीक्षक – अवधेश कुमार श्रीवास्तव चौकी प्रभारी मेला, उपनिरीक्षक – उस्मान गनी आरक्षी – धनंजय यादव आरक्षी – रजनीश यादव आ0 मुंशी – अमित मौर्या कानून-व्यवस्था का मजबूत संदेश मेला कोतवाली गोविंद साहब पुलिस की यह कार्रवाई न केवल सराहनीय है, बल्कि यह दर्शाती है कि अंबेडकर नगर पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनके सामान की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation मकर संक्रांति पर खाटू श्याम भक्ति का भव्य आयोजन, भजनों और झांकियों ने बांधा समां UP Board Exam 2026: प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड अनिवार्य, बिना पहचान पत्र नहीं मिलेगा परीक्षा केंद्र में प्रवेश