जलालपुर, अंबेडकर नगर | खबर की तहतक ✍️ मकर संक्रांति के पावन अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में खिचड़ी भोज, कंबल वितरण एवं धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला उत्साहपूर्वक जारी है। इसी कड़ी में फतेहपुर मोहिबपुर गांव में खाटू श्याम महाराज की अनन्य भक्ति से ओत-प्रोत एक दिव्य और भव्य जागरण का आयोजन किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में अवधी के प्रसिद्ध गायक पंचम परदेशी ने रामलाल देवर्षि के निर्देशन में बाबा खाटू श्याम के चमत्कारों और महिमा का सुमधुर गुणगान किया। भजन-कीर्तन की मनमोहक प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। संगीत की लय के साथ प्रस्तुत सजीव और आकर्षक झांकियों ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। विशेष रूप से राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती तथा बाबा खाटू श्याम की झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण वातावरण में बाबा खाटू श्याम की दिव्य झांकी की विधिवत पूजा-अर्चना भी संपन्न हुई। आयोजन में ग्राम प्रधान शकुंतला देवी, आयोजन समिति के सोनू गुप्ता, मोनू गुप्ता सहित अखिलेश कुमार, भुवनेश कुमार, स्वदेश गुप्ता, परमेश कुमार, राम पराग अग्रहरि, सुमित राज और देवेंद्र उपाध्याय ‘देव’ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने में संगीत निर्देशक विपिन गुप्ता, श्रेय सिंह तथा पंडित रामदौर मिश्र का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। समापन पर आयोजकों ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को नई ऊर्जा मिलती है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation हर डॉग बाइट और हर मौत पर भारी जुर्माना लगेगा, सुप्रीम कोर्ट की राज्य सरकारों को सख्त चेतावनी मेला कोतवाली गोविंद साहब पुलिस को बड़ी सफलता, 12 गुमशुदा मोबाइल बरामद