खबर की तहतक वेब पोर्टल जलालपुर, अंबेडकर नगर। ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता की दिशा में जलालपुर में सेवा मल्टी हॉस्पिटल के संचालन की शुरुआत हुई। अस्पताल के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उद्घाटन के दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष हृदय मणि मिश्र ने कहा कि जलालपुर में सेवा मल्टी हॉस्पिटल के संचालित होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य केवल उपचार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और मानवीय स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना होना चाहिए। अस्पताल के संचालक डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि अस्पताल शुरू करने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में विभिन्न रोगों के उपचार के लिए योग्य एवं अनुभवी चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए अनावश्यक रूप से दूर-दराज के शहरों की ओर न जाना पड़े। इलाज के साथ संवेदना भी जरूरी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता आज भी एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। बीमारी के समय मरीज और उसके परिवार के सामने इलाज के साथ-साथ आर्थिक और आवागमन की चुनौती भी रहती है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर अस्पताल और चिकित्सकीय सुविधाओं की उपलब्धता मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए राहत का माध्यम बन सकती है। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रकाश यादव,पूर्व जिला अध्यक्ष मिथलेश त्रिपाठी, बृजेश मिश्रा, पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रत्याशी सुभाष राय, डॉ. राजेश सिंह, शिव पूजन समेत अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मोहम्मद दानिश समेत अन्य चिकित्सक, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि अस्पताल क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को समय पर चिकित्सकीय परामर्श और उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation स्कूलों की अव्यवस्था के खिलाफ छात्रों के साथ उतरे किसान संगठन, बोले—किसानों-मजदूरों के बच्चों का भविष्य बर्बाद नहीं होने देंगे पॉस्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में वांछित 20 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार, अकबरपुर पुलिस ने मरैला चौराहे से दबोचा