खबर की तहतक वेब पोर्टल संवाददाता – विकास देवर्षि जलालपुर, अम्बेडकरनगर। सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के पावन संयोग पर जलालपुर स्थित शीतला माता मठिया मंदिर परिसर देर रात तक आस्था और भक्ति के रंग में सराबोर रहा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय नजर आया। रात्रि में आयोजित भव्य आरती एवं भजन संध्या ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। नीरज जलालपुरी एवं उनकी भक्तमंडली द्वारा प्रस्तुत आरती ने ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। इस दौरान शिव परिवार का आकर्षक एवं दिव्य श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे दिशांत गुप्ता द्वारा संवारा गया। कार्यक्रम के दौरान आशीष जैन, शुभम गुप्ता, सोनू जायसवाल, अभिषेक सोनकर, सौरभ सैनी, ऋतिक अग्रवाल, सोनू सोनकर एवं खेतान सहित अन्य श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार और भजनों की प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों और आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति में लीन दिखाई दिए और हर-हर महादेव तथा हर-हर गंगे के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। शीतला माता मंदिर परिसर स्थित शिव दरबार में श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने शिवलिंग पर श्रद्धापूर्वक जल, बेलपत्र एवं धतूरा अर्पित कर भगवान शिव का पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। रात गहराने के बावजूद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का सिलसिला जारी रहा। सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के इस पावन अवसर पर शीतला माता मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। — खबर की तहतक | जलालपुर, अम्बेडकरनगर Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation बेंगलुरु में पिता-पुत्र की संदिग्ध हत्या से सनसनी, पत्नी और अन्य पर केस दर्ज स्कूलों की अव्यवस्था के खिलाफ छात्रों के साथ उतरे किसान संगठन, बोले—किसानों-मजदूरों के बच्चों का भविष्य बर्बाद नहीं होने देंगे