खबर की तहतक | जलालपुर (अम्बेडकरनगर), 13 अगस्त 2026। संवाददाता – विकास देवर्षि श्रावण मास के पावन अवसर पर छत्रपति शिवाजी कांवड़िया मण्डल के बैनर तले गुरुवार सुबह उस्मापुर दरगाह से अयोध्या धाम के लिए भव्य कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। सुबह लगभग 8 बजे श्रद्धालुओं का जत्था हर-हर महादेव के जयघोष के बीच अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। यात्रा के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260813-WA0016.mp4 मण्डल के अध्यक्ष अंकुश ने बताया कि यात्रा की सभी तैयारियाँ पूर्व में ही पूरी कर ली गई थीं। कोषाध्यक्ष सुजीत, उपाध्यक्ष आदि तथा व्यवस्थापक आकाश ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील की थी। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, यातायात नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कोतवाल अजय प्रताप यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सतर्कता बरती। इससे पूर्व नगपुर में आयोजित भव्य शिव जागरण श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना। प्रसिद्ध गायक अवधी स्टार पंचम परदेशी ने अपने भक्तिमय भजनों और प्रस्तुति से पूरे वातावरण को शिवमय कर दिया। उनकी गायकी पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और पूरा पंडाल भगवा रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी विकाश निषाद, राजेश गौड़, सुभाष गौड़, ऋषभ, अनुराग एवं उमेश गौड़ ने संभाली। आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के बैठने, प्रसाद वितरण तथा अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखा। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260813-WA0018.mp4 आयोजकों ने बताया कि शिव जागरण एवं कांवड़ यात्रा दोनों कार्यक्रम श्रद्धा, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। बड़ी संख्या में उपस्थित शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया और आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। डिस्क्लेमर: यह समाचार आयोजकों, स्थानीय प्रशासन एवं मौके पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। खबर की तहतक धार्मिक आयोजनों एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचार निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करता है। किसी भी तथ्य में परिवर्तन अथवा आधिकारिक अद्यतन होने पर समाचार में संशोधन संभव है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस पर सरकारी विज्ञापन बहाल करने की मांग, डीएम ने दिया सकारात्मक आश्वासन पाक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जैतपुर पुलिस ने दबोचा, अंबरपुर बाईपास से हुई गिरफ्तारी