अंबेडकरनगर। रिपोर्ट – विशेष संवाददाता जिले के विभिन्न समाचार-पत्रों के संपादकों, प्रकाशकों और पत्रकारों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) एवं गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर सरकारी विभागों द्वारा अखबारों में दिए जाने वाले विज्ञापनों को पुनः बहाल करने की मांग की। पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राष्ट्रीय पर्वों पर विज्ञापनों पर रोक लगाए जाने से स्थानीय एवं क्षेत्रीय समाचार-पत्र आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि छोटे और मध्यम स्तर के समाचार-पत्र ग्रामीण तथा स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं और सरकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में राष्ट्रीय पर्वों पर विज्ञापनों का बंद होना उनके लिए गंभीर आर्थिक चुनौती बन गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रेस क्लब उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाठक, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह, दीपक वर्मा, सचिव बृजेश सिंह, त्रिनेत्र सुशील कुमार उपाध्याय, राम सजीवन यादव, अमित सिंह, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, मोहम्मद यूसुफ, अमरनाथ तिवारी, लालजी चतुर्वेदी, राजा अजय उपाध्याय, सुनील कुमार शर्मा, प्रमोद वर्मा, रविंद्र दुबे, नीतीश तिवारी सहित अन्य पत्रकार शामिल रहे। जिलाधिकारी ने ज्ञापन प्राप्त कर पत्रकारों की मांगों को गंभीरता से सुना और विज्ञापन बहाली के संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने पत्रकारों और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय बनाए रखने के उद्देश्य से समन्वय समिति की बैठक प्रत्येक माह आयोजित करने के निर्देश भी दिए। पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के आश्वासन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय पर्वों पर विज्ञापन व्यवस्था शीघ्र बहाल होगी, जिससे स्थानीय समाचार-पत्रों को आर्थिक राहत मिलेगी और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता को मजबूती प्राप्त होगी। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260812-WA0092.mp4 डिस्क्लेमर : यह समाचार पत्रकार प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिए गए ज्ञापन एवं जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। विज्ञापन बहाली संबंधी अंतिम निर्णय संबंधित सक्षम प्राधिकारी द्वारा लिया जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation बार एसोसियेशन अंबेडकरनगर में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, सुनील यादव बने अध्यक्ष और अनिल वर्मा ने सचिव पद की शपथ ली उसमापुर दरगाह से अयोध्या के लिए रवाना हुई कांवड़ यात्रा, नगपुर में शिव जागरण ने बांधा समां