जलालपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की तैयारी

जलालपुर, अंबेडकरनगर।

जनपद अंबेडकरनगर की कोतवाली जलालपुर पुलिस ने हत्या के एक चर्चित मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ. तेजवीर सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर श्री अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कोतवाली जलालपुर पुलिस टीम को यह सफलता मिली।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना कोतवाली जलालपुर में दर्ज मु0अ0सं0 253/2026 धारा 103(1)/352/351(3) बीएनएस से संबंधित दो नामजद आरोपियों को बुधवार तड़के गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी रामगढ़ रोड स्थित शंकर तिराहा, नगपुर मोड़ के पास सुबह लगभग 05:10 बजे की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल अग्रहरी (23 वर्ष) पुत्र रमेश चन्द्र अग्रहरी, निवासी नगपुर खास तथा करन अग्रहरी (21 वर्ष) पुत्र महेन्द्र अग्रहरी, निवासी नगपुर खास मतलूबपुर, थाना जलालपुर, जनपद अंबेडकरनगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को विधिक अधिकारों की जानकारी देने के बाद नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। उन्हें रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की प्रक्रिया जारी है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी निखिल अग्रहरी के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें थाना जलालपुर में दर्ज मु0अ0सं0 247/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 04/2024 धारा 379 भादवि शामिल हैं।

वहीं आरोपी करन अग्रहरी के विरुद्ध भी थाना जलालपुर में मु0अ0सं0 247/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप, निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विवेक कुमार मिश्रा, कांस्टेबल दिनेश चौहान तथा कांस्टेबल सुनीपाल शामिल रहे।

कोतवाली जलालपुर पुलिस ने कहा कि जनपद में

के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डिस्क्लेमर :

यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। मामले की जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया प्रचलित है। गिरफ्तार व्यक्तियों को कानूनन दोष सिद्ध होने तक आरोपी माना जाएगा। अंतिम निर्णय माननीय न्यायालय द्वारा किया जाएगा। खबर की तहतक किसी भी व्यक्ति के दोषी होने का दावा नहीं करता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Call Now Button