अकबरपुर, अंबेडकरनगर। जनपद अंबेडकरनगर की कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को नियमानुसार हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री हरेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर श्री नितीश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अकबरपुर संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार सुबह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक उपनिरीक्षक हरिकेश बहादुर, हेड कांस्टेबल विनोद प्रचेता, कांस्टेबल दिनेश कुमार एवं कांस्टेबल विश्व विजय सिंह ने ग्राम लोरपुर ताजन में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवा गौड़ (21 वर्ष) पुत्र दिलीप कुमार गौड़ तथा अंशु चौरसिया (24 वर्ष) पुत्र राकेश कुमार चौरसिया, निवासी लोरपुर ताजन, थाना कोतवाली अकबरपुर, जनपद अंबेडकरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों के विरुद्ध मु0अ0सं0 460/26 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएँ 137(2), 65(1), 70(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धाराएँ 5/6 एवं 3/4(2) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तारी लगभग सुबह 9 बजे की गई। कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने बताया कि आरोपियों को उनके अधिकारों एवं आरोपों की जानकारी देने के बाद नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। डिस्क्लेमर : यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। मामले की जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया जारी है। गिरफ्तार व्यक्तियों को कानूनन दोष सिद्ध होने तक आरोपी माना जाएगा। अंतिम निर्णय माननीय न्यायालय द्वारा किया जाएगा। खबर की तहतक किसी भी व्यक्ति के दोषी होने का दावा नहीं करता। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जबरिया भूमि अधिग्रहण के विरोध में गोखवल में किसान चौपाल, किसानों ने कहा—‘एक इंच जमीन नहीं देंगे’ ‘बोलबम’ के जयघोष से गूंज उठा नगपुर- जलालपुर, हजारों श्रद्धालुओं के साथ भव्य कांवड़ यात्रा काशी के लिए रवाना