जलालपुर में भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा संपन्न, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर

खबर की तहतक | जलालपुर, अंबेडकरनगर

संवाददाता- विकास देवर्षि

स्वतंत्रता पर्व की पूर्व संध्या पर जलालपुर नगर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व एवं विकाश निषाद के संयोजन में आयोजित हुई। देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान के साथ निकली यात्रा ने पूरे नगर को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया।

तिरंगा यात्रा सरस्वती स्कूल से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शिवाजी तिराहा पहुंची, जहां राष्ट्रगान और तिरंगा लहराकर कार्यक्रम का समापन किया गया। पूरे मार्ग पर डीजे पर देशभक्ति गीत बजते रहे, जिससे वातावरण उत्साह और ऊर्जा से भर उठा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के बलिदान की याद दिलाती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति समर्पण का भाव प्रत्येक नागरिक के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए।

संयोजक विकाश निषाद ने कहा कि आजादी की लड़ाई में तिरंगे ने देशवासियों को एकजुट किया था और आज भी इसकी गरिमा उतनी ही गौरवशाली है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है और उसे सम्मान देना हर भारतीय का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, जिला पर्यावरण समिति सदस्य केशव श्रीवास्तव, डॉ. शिवपुजन वर्मा, शाश्वत मिश्र, मानिक चंद सोनी, देवेश मिश्र, सुरेश गुप्त, बेचन पांडे, महेंद्र प्रताप चौहान, ओमप्रकाश पांडे, नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्ता, आनंद मिश्र, नगर उपाध्यक्ष अरुण मिश्र, सीतल सोनी, आशाराम मौर्य, सुरेंद्र सोनी, गिरीश जायसवाल, दीप चंद सोनी, डेविड गोरे, लालचंद, विकास सोनकर, दिलीप यादव, गौरव उपाध्याय, शिवम आर्या, विपिन पांडे, अनुज सोनकर, विक्की गौतम, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड़, गोपाल सोनकर, दुर्गेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, रेनु प्रजापति, विनय मिश्र, शिवनाथ त्रिपाठी, मनीष सोनी, रामदौर मिश्र, अमित निषाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह प्रतिभागियों का स्वागत किया। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं और छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

जलालपुर में निकली इस तिरंगा यात्रा ने राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और शहीदों के प्रति सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। आयोजकों ने सभी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को गरिमा और उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया।

डिस्क्लेमर:

यह समाचार आयोजन समिति, स्थानीय सूत्रों तथा कार्यक्रम स्थल पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। समाचार का उद्देश्य जनसूचना प्रदान करना है। कार्यक्रम में उपस्थित व्यक्तियों के नाम उपलब्ध सूची के अनुसार प्रकाशित किए गए हैं; किसी त्रुटि की स्थिति में संबंधित पक्ष संशोधन हेतु संपर्क कर सकते हैं। खबर की तहतक किसी राजनीतिक दल या संगठन का प्रचार नहीं करता, बल्कि सार्वजनिक गतिविधियों का समाचारात्मक प्रस्तुतीकरण करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Call Now Button