खबर की तहतक | जलालपुर, अंबेडकर नगर। नगर के प्रतिष्ठित रेडिएंट सेंट्रल चिल्ड्रन एकेडमी में शनिवार को भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यालय के विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, कंप्यूटर एवं कला विभाग के शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने जनसामान्य की समस्याओं के समाधान से जुड़े अनेक उपयोगी एवं नवाचार आधारित मॉडल प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर उपस्थित अतिथि और अभिभावक प्रभावित नजर आए। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के डायरेक्टर गौरव कुमार एवं प्रधानाचार्य अखिलेश शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में 65 यूपी एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सूद उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का अवलोकन किया और उनकी कार्यप्रणाली, उपयोगिता तथा वैज्ञानिक सोच की सराहना की। प्रदर्शनी में पावर ग्रिड का 3डी मॉडल, मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर दुर्घटनाएं रोकने हेतु इंफ्रारेड सेंसर आधारित स्वचालित रेलवे फाटक, सौर ऊर्जा से समुद्री जल को पेयजल में बदलने की तकनीक, तथा हाइड्रोजन आधारित कार्बन क्रेडिट सिस्टम जैसे कई आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए गए। विशेष आकर्षण का केंद्र वह रोड सेफ्टी मॉडल रहा जिसे पूर्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भी सराहा जा चुका है। इस मॉडल में अंबेडकर नगर से गुजरने वाले फ्लाईओवर के ब्लाइंड पॉइंट पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सेंसर और ट्रैफिक लाइट आधारित प्रणाली दर्शाई गई। साथ ही दुर्घटना की स्थिति में वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए स्पेशल सैंड जोन एवं प्राथमिक सहायता केंद्र का मॉडल भी प्रदर्शित किया गया। इसके उपरांत लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सूद ने विद्यालय परिसर का भ्रमण किया और एनसीसी में शामिल होने वाले नए कैडेट्स को संबोधित किया। उन्होंने एनसीसी की कार्यप्रणाली, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कैडेट्स को राष्ट्रसेवा की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स को कमान अधिकारी द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एएनओ जीवन प्रकाश तिवारी, दीपिका शुक्ला, विद्यालय परिवार के सदस्य तथा बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार की विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। डिस्क्लेमर : यह समाचार विद्यालय प्रशासन एवं कार्यक्रम आयोजकों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। कार्यक्रम से संबंधित विवरण उपलब्ध आधिकारिक सूचनाओं के अनुसार संकलित किए गए हैं। किसी भी तथ्यात्मक त्रुटि की सूचना प्राप्त होने पर आवश्यक संशोधन किया जा सकता है। खबर की तहतक पाठकों से प्रमाणित एवं आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील करता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation नगपुर से कल निकलेगी भव्य महिला कांवर यात्रा, अयोध्या धाम के लिए होंगी रवाना काम दिलाने के बहाने युवती को मध्यप्रदेश ले जाकर बेचने का आरोप, महिला समेत तीन गिरफ्तार