खबर की तहतक वेब पोर्टल अम्बेडकरनगर। बाबा गोविंद साहब की पावन तपोस्थली शुक्रवार को राजनीतिक, धार्मिक और जनउत्साह का केंद्र बनी रही। प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ ने यहां आयोजित विशाल जनसभा में अम्बेडकरनगर जनपद के विकास के लिए लगभग 706 करोड़ रुपये की लागत वाली 194 परियोजनाओं की घोषणा कर जिलेवासियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचते ही हजारों लोगों की मौजूदगी में पूरा पंडाल तालियों और जयघोष से गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने बाबा गोविंद साहब की तपोभूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि यह स्थल केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और लोककल्याण की प्रेरणा भी है। उन्होंने घोषणा की कि माघ माह की कड़ाके की ठंड में लगने वाले बाबा गोविंद साहब मेले को राजकीय मेले का दर्जा दिया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पहले सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता का अभाव था और भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठते थे, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार बिना भेदभाव के पात्र युवाओं को अवसर देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी सख्त संदेश देते हुए कहा कि अपराध और दबंगई को संरक्षण देने की संस्कृति समाप्त की गई है ” अब गुंडे व माफिया या तो जेल में रहेंगे या तो जहन्नुम में ” और कानून के शासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। सभा को संबोधित करते हुए अम्बेडकरनगर जनपद के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भी समाजवादी पार्टी पर राजनीतिक हमला बोला। प्रभारी मंत्री ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी PDA चला रही है PDA का मतलब होता है ” मार देगा अहीर और मार देगा अल्पसंख्यक ” उनके बयान के दौरान सभा में मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं और भाजपा समर्थक नारे लगाए। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की मौजूदगी ने राजनीतिक माहौल को और अधिक गर्म कर दिया। मुख्यमंत्री की घोषणाओं से जिले में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने मेले को राजकीय दर्जा दिए जाने और विकास परियोजनाओं की घोषणा का स्वागत किया है। धार्मिक आस्था और विकास की घोषणाओं के इस संगम ने बाबा गोविंद साहब की तपोस्थली को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया। डिस्क्लेमर : यह समाचार कार्यक्रम में दिए गए सार्वजनिक भाषणों, घोषणाओं और उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर तैयार किया गया है। समाचार में उल्लिखित राजनीतिक वक्तव्य संबंधित नेताओं के कथन हैं। खबर की तहतक किसी राजनीतिक दल, व्यक्ति या विचारधारा का समर्थन या विरोध नहीं करता। योजनाओं, परियोजनाओं और घोषणाओं के क्रियान्वयन से संबंधित अंतिम जानकारी शासन और प्रशासन की आधिकारिक अधिसूचनाओं के अनुसार मान्य होगी। Follow us on YouTube 👇 Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation भीटी पुलिस की कार्रवाई: 1.220 किलो अवैध गांजा के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार जहरीले सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल; गांव में शोक की लहर