भीटी पुलिस की कार्रवाई: 1.220 किलो अवैध गांजा के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

खबर की तहतक | अपराध समाचार

अंबेडकरनगर।

जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भीटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.220 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकान्त मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना भीटी पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान खोजातपुर क्षेत्र में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रेखा (42 वर्ष) पत्नी आशीष प्रकाश पाण्डेय तथा पारूल पाण्डेय (22 वर्ष) पुत्री आशीष प्रकाश पाण्डेय निवासी खोजातपुर थाना भीटी, जनपद अंबेडकरनगर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से 1.220 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना भीटी में मु0अ0सं0 179/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपितों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कृष्णबली सिंह, उपनिरीक्षक महेश कुमार, उपनिरीक्षक अमित कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल तेजबहादुर, महिला हेड कांस्टेबल अजीता, कांस्टेबल घनश्याम यादव, कांस्टेबल आलोक यादव, रिजर्व कांस्टेबल लोकेश यादव, रिजर्व कांस्टेबल विकास दीक्षित तथा महिला रिजर्व कांस्टेबल निधि कुशवाहा शामिल रहे।

थाना भीटी पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

डिस्क्लेमर :

यह समाचार अंबेडकरनगर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध आरोप लगाए गए हैं और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। भारतीय कानून के अनुसार किसी भी आरोपी को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक निर्दोष माना जाता है। खबर की तहतक किसी व्यक्ति के दोषी होने का स्वतंत्र दावा नहीं करता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Call Now Button