खबर की तहतक संवाददाता : विकास देवर्षि जलालपुर (अम्बेडकरनगर)। सावन मास के पावन अवसर पर भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत उत्साह शनिवार को जलालपुर नगर में देखने को मिला। नगर के यादव चौराहे से बाबाधाम के लिए पारंपरिक काँवड़ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में रवाना हुई। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र \\”बम-बम भोले\\” और \\”हर-हर महादेव\\” के गगनभेदी जयघोष से गुंजायमान हो उठा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री नवदुर्गा काँवरिया मंडल के तत्वावधान में आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। रवाना होने से पूर्व काँवरियों का स्वागत कर उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मनोनीत सभासद सुरेश गुप्त, आशाराम मौर्या, विकास सोनकर, मीडिया प्रभारी विकाश निषाद तथा श्री नवदुर्गा काँवरिया मंडल के अध्यक्ष सोनू गौड़ ने काँवरियों को शुभकामनाएँ देते हुए यात्रा के सकुशल संपन्न होने की कामना की। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का स्मरण करते हुए भक्ति गीतों और जयघोष के साथ प्रस्थान किया। आयोजकों ने बताया कि यह यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है, जो समाज को जोड़ने का कार्य करती है। कार्यक्रम के दौरान दिलीप यादव, अतुल जायसवाल, अरविंद, सुधीर सहित अन्य काँवरियों को शुभकामनाएँ दी गईं। उपस्थित लोगों ने बाबा भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर रमेश मौर्या, दुर्गेश, गौरव, अनुराग गौड़ समेत अनेक श्रद्धालु और नगरवासी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति भाव देखते ही बन रहा था। ### डिस्क्लेमर : यह समाचार आयोजकों एवं उपस्थित जनों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। धार्मिक कार्यक्रम से संबंधित विवरण आयोजकों के अनुसार हैं। खबर की तहतक का उद्देश्य जनहित में धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी साझा करना है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में युवक गिरफ्तार, जलालपुर पुलिस ने भेजा जेल टीवी चैनल बदलने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, पत्नी ने हंसिया से किया हमला