खबर की तहतक जलालपुर (अम्बेडकरनगर)। सोशल मीडिया पर अभद्र एवं आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में थाना जलालपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे सोशल मीडिया निगरानी अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. कामिल अंसारी पुत्र नेहाल अहमद (उम्र लगभग 30 वर्ष) निवासी मोहल्ला नगपुर खास, थाना जलालपुर के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध थाना जलालपुर में मु.अ.सं. 233/2026 के तहत धारा 67 आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर अभद्र एवं आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड किए जाने की सूचना मिलने पर जांच की गई। जांच में संबंधित सामग्री अभियुक्त के खाते से अपलोड होना पाए जाने पर विधिक कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ. तेजवीर सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में की गई। अभियुक्त को माननीय न्यायालय, उपजिला मजिस्ट्रेट जलालपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से रिमांड प्राप्त होने के बाद उसे जिला कारागार भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप, उपनिरीक्षक वंदना सरोज, हेड कांस्टेबल मुंशीलाल यादव तथा कांस्टेबल सुन्नीपाल शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा भ्रामक, आपत्तिजनक या कानून विरुद्ध सामग्री पोस्ट करने से बचने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया नीति-2023 के उल्लंघन पर भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। ### डिस्क्लेमर यह समाचार जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। समाचार में उल्लिखित आरोप पुलिस द्वारा दर्ज मामले एवं प्रारंभिक जांच पर आधारित हैं। अभियुक्त न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक विधिक रूप से निर्दोष माना जाता है। खबर की तहतक का उद्देश्य जनहित में आधिकारिक जानकारी उपलब्ध कराना है, किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना नहीं। मामले से संबंधित अंतिम निर्णय न्यायालय के आदेश एवं विधिक प्रक्रिया के अधीन होगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जलालपुर में पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल का अभूतपूर्व स्वागत, व्यापारियों की समस्याएं सरकार तक पहुंचाने का दिया भरोसा जलालपुर से बाबाधाम के लिए काँवड़ यात्रा रवाना, \”हर-हर महादेव\” के जयघोष से गूंजा नगर