खबर की तहतक अम्बेडकरनगर। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इब्राहिमपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को कुल 4.305 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) एवं क्षेत्राधिकारी टाण्डा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार रात लगभग 9:50 बजे ग्राम अलनपुर तिराहा के पास छापेमारी की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में प्रभात रंजन शर्मा, रंजीत कुमार गिरि तथा अंकुश कुमार शामिल हैं, जो बिहार राज्य के निवासी बताए गए हैं। तलाशी के दौरान प्रभात रंजन शर्मा के पास से 1.407 किलो, रंजीत कुमार गिरि के पास से 1.562 किलो तथा अंकुश कुमार के पास से 1.336 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। कुल बरामदगी 4.305 किलोग्राम बताई गई है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना इब्राहिमपुर में मु.अ.सं. 164/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर तीनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुमित कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सुधीर सिंह, हेड कांस्टेबल संतोष यादव, कांस्टेबल कृष्णकांत ठाकुर तथा कांस्टेबल रणधीर सिंह शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ### डिस्क्लेमर : यह समाचार जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। समाचार में उल्लिखित आरोप पुलिस अभिलेखों एवं बरामदगी संबंधी विवरण पर आधारित हैं। गिरफ्तार व्यक्तियों को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक विधिक रूप से निर्दोष माना जाता है। खबर की तहतक का उद्देश्य जनहित में आधिकारिक जानकारी उपलब्ध कराना है, किसी व्यक्ति को दोषी घोषित करना नहीं। मामले की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के उपरांत ही मानी जाएगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation नसोपुर घाट पर प्रकाश व्यवस्था और कांवड़ मार्ग सुधार की मांग तेज, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील स्थानांतरण सूची जारी करने की मांग को लेकर शिक्षामित्रों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू