खबर की तहतक अम्बेडकरनगर अम्बेडकरनगर जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली टाण्डा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी टाण्डा के आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शिवपूजन पुत्र त्रिलोकीनाथ (उम्र लगभग 25 वर्ष) निवासी पिपरी मोहम्मदी, थाना कोतवाली टाण्डा, जनपद अम्बेडकरनगर को गुरुवार दोपहर लगभग 12:50 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त थाना कोतवाली टाण्डा पर पंजीकृत मु.अ.सं. 191/2026 में वांछित था। इस मामले में धारा 75(2), 351(3), 79 बीएनएस तथा 11(1)/12 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260731-WA0018.mp4 गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन एवं कांस्टेबल उमाकान्त यादव शामिल रहे। ### डिस्क्लेमर : यह समाचार जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। समाचार में उल्लिखित आरोप पुलिस अभिलेखों पर आधारित हैं। अभियुक्त न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक विधिक रूप से निर्दोष माना जाता है। खबर की तहतक का उद्देश्य जनहित में आधिकारिक जानकारी उपलब्ध कराना है, किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना नहीं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation मालीपुर पुलिस को बड़ी सफलता: चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार, ट्यूबवेल का सामान बरामद सड़क सुरक्षा सद्भावना कप: डॉक्टर्स इलेवन ने क्रिएटर्स चैंपियन्स को 4 विकेट से हराया, श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त