खबर की तहतक | वेब पोर्टल विशेष संवाददाता : विकास देवर्षि जलालपुर, अम्बेडकर नगर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री शीतला माता मंदिर परिसर में संत रविदास जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के भाव के साथ मनाई गई। पूरा वातावरण संतों की विचारधारा और मानवता के संदेश से ओत-प्रोत नजर आया, जहां कार्यक्रम ने एक आध्यात्मिक एवं सामाजिक जागरूकता के रूप में स्वरूप लिया। कार्यक्रम की कमान भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने संभाली, जिनके नेतृत्व में आयोजन को अनुशासित और भव्य रूप प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। अपने संबोधन में उन्होंने संत रविदास के जीवन को “मानवता, समानता और समरसता का जीवंत दर्पण” बताया, जिसमें हर वर्ग और हर जाति के लिए समान सम्मान का संदेश निहित है। वहीं पूर्व सांसद रितेश पांडे ने मंदिर परिसर में संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ दीप प्रज्वलन कर श्रद्धा व्यक्त की। जिला मंत्री चन्द्रिका प्रसाद ने श्री काली माता मंदिर एवं दुर्गा माता मंदिर में जाकर संत रविदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री आनंद मिश्र ने किया। विकास निषाद ने अपनी कुशल व्यवस्था से पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संयोजित किया, जबकि गोपाल सोनकर ने सहयोग प्रदान किया। महादेव मंदिर की जिम्मेदारी पूर्व नगर अध्यक्ष मानिकचंद सोनी ने निभाई, वहीं चक्र सुदर्शन दुर्गा मंदिर का दायित्व सह युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता ने बखूबी संभाला। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता डॉ. शिवपूजन वर्मा, डॉ. महेंद्र प्रताप चौहान, संजीव मिश्र, सुरेश गुप्त, अरुण मिश्र, बृजेश जायसवाल, डेविड गोरे, सोनू गुप्ता, विकास सोनकर, रामवृक्ष भार्गव, सोनू गौड, प्रहलाद शर्मा, आशाराम मौर्या, शिवनाथ त्रिपाठी, दुर्गेश अग्रहरि, प्रेमचंद, अमित निषाद, बिंदेशवरी शुक्ला, दीपचन्द जायसवाल, हरिश्चंद्र राजभर, त्रिभुवन प्रसाद, सुरेंद्र गौड सहित सैकड़ों बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस पावन अवसर को जन-जन के उत्सव में परिवर्तित कर दिया Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation जलालपुर में घनी आबादी के बीच गुजर रही 11 केवी लाइन हटाने की मांग तेज, व्यापार मंडल ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन अम्बेडकरनगर: बसखारी पुलिस ने युवक को नाजायज चाकू के साथ किया गिरफ्तार