अम्बेडकरनगर | खबर की तहतक अम्बेडकरनगर पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना हंसवर क्षेत्र से एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद किया गया, जिसके आधार पर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार तथा क्षेत्राधिकारी टाण्डा प्रदीप सिंह चन्देल के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष हंसवर अभिनेष कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, 26 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना हंसवर पुलिस टीम ने ग्राम जैनुद्दीनपुर ईदगाह के पास स्थित पुलिया पर घेराबंदी कर सोनू पुत्र हमबली, निवासी ग्राम सेमऊरखानपुर, थाना हंसवर, जनपद अम्बेडकरनगर को सुबह लगभग 6:20 बजे गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद होने का दावा किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना हंसवर में मु.अ.सं. 101/2026 के तहत धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शुभम मिश्रा, कांस्टेबल सनोज यादव, कमलेश यादव एवं अभयानन्द यादव शामिल रहे। डिस्क्लेमर : खबर की तहतक यह समाचार अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। समाचार में वर्णित आरोप पुलिस के दावे पर आधारित हैं। किसी भी आरोपी को न्यायालय द्वारा दोषी सिद्ध किए जाने तक भारतीय कानून के अनुसार निर्दोष माना जाता है। मामले की विवेचना एवं न्यायिक प्रक्रिया जारी है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation ‘मन की बात’ सुन भाजपा कार्यकर्ताओं ने कारगिल वीरों को किया नमन, पीएम के जनहित संदेशों पर हुई चर्चा “पूरी जिम्मेदारी से निभाऊंगा नया दायित्व”— शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभालते ही बोले प्रल्हाद जोशी