जलालपुर, अंबेडकर नगर | खबर की तहतक संवाददाता : विकास देवर्षि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का रविवार को जलालपुर नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने भी कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के उपरांत भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए जनहित, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सहभागिता और नागरिक कर्तव्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, मंडल प्रवासी पंकज वर्मा, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, शाश्वत मिश्र, शिवपुजन वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, सुरेश गुप्त, मानिक चंद सोनी, सुरेंद्र सोनी, बेचन पांडे, केशव श्रीवास्तव, कृष्ण गोपाल गुप्त, आनंद मिश्र, विकास निषाद, दीपचंद सोनी, अरुण मिश्र, जितेंद्र शिल्पी, शीतल सोनी, दिलीप यादव, सोनू गुप्ता, सोनू गौड़, रेणु प्रजापति, दुर्गेश गुप्ता, नृपेंद्र कुशवाहा, अजीत निषाद, मनीष सोनी, शिवम आर्या, विनय मिश्र, गौरव उपाध्याय, विकास सोनकर, राम वृक्ष भार्गव, आशाराम मौर्य, गोपाल सोनकर, शिवनाथ त्रिपाठी, दुर्गेश अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। डिस्क्लेमर : खबर की तहतक यह समाचार आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। कार्यक्रम में व्यक्त विचार संबंधित वक्ताओं के हैं। यदि इस संबंध में कोई आधिकारिक संशोधन या अतिरिक्त जानकारी प्राप्त होती है, तो समाचार को उसके अनुरूप अद्यतन किया जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation शादी के महज 5 महीने बाद उजड़ा सुहाग! घरेलू विवाद में पति पर पत्नी की हंसिया से हत्या का आरोप, 6 वार से मौत हंसवर पुलिस की कार्रवाई: अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज