जलालपुर, अम्बेडकरनगर | खबर की तहतक | संवाददाता : विकास देवर्षि अम्बेडकरनगर के जलालपुर नगर में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की तथा संगठन की मजबूती का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री डॉ. महेंद्र प्रताप चौहान के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और संगठनात्मक एकता को मजबूत करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए समाज के विभिन्न वर्गों, विशेष रूप से चौहान समाज, को एकजुट कर संगठन को और सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, मीडिया प्रभारी विकास निषाद, विपिन चौहान, रमाशंकर चौहान, गजेंद्र चौहान, डॉ. सूर्यकांत निराला, सुरेशचंद्र चौहान, अखिलेश श्रीवास्तव, श्याम बाबू चौहान, सुरेश चंद्र सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लखनऊ में आयोजित ‘संकल्प दिवस’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हो गए। डिस्क्लेमर : खबर की तहतक द्वारा यह समाचार आयोजकों से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। समाचार में व्यक्त विचार एवं राजनीतिक वक्तव्य संबंधित वक्ताओं के हैं। इसका उद्देश्य केवल तथ्यात्मक सूचना प्रदान करना है, किसी राजनीतिक दल, व्यक्ति या विचारधारा का समर्थन अथवा विरोध करना नहीं है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जहांगीरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों ने बताया ‘बड़ी जीत’