अम्बेडकरनगर | खबर की तहतक अम्बेडकरनगर जनपद की जहांगीरगंज थाना पुलिस ने महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ. तेजबीर सिंह एवं क्षेत्राधिकारी आलापुर अरुण कुमार नौवहार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष जहांगीरगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बार्डर चेकिंग एवं रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को सुबह लगभग 8:40 बजे थाना जहांगीरगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 152/26 से संबंधित वांछित अभियुक्त कामरान खान पुत्र वसीम उर्फ जोलहू, निवासी माडरमऊ, थाना जहांगीरगंज, जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 65(1), 69 बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(J)(II), 5(L), 6 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चन्द्रकान्त सिंह, कांस्टेबल विजय राजभर एवं कांस्टेबल महेन्द्र कुमार शामिल रहे। डिस्क्लेमर : खबर की तहतक यह समाचार अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित कर रहा है। गिरफ्तार व्यक्ति पर लगाए गए आरोप न्यायालय में विचाराधीन हैं। किसी भी आरोपी को न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक भारतीय कानून के अनुसार निर्दोष माना जाता है। अंतिम निर्णय माननीय न्यायालय के आदेश के अधीन होगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा CJP, सरकार से बातचीत से पहले दो टूक—’इस्तीफा नहीं तो बैठक का कोई मतलब नहीं’ कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के जन्मदिन पर जलालपुर में भाजपाइयों ने बांटी मिठाई, 2027 चुनाव को लेकर संगठनात्मक एकजुटता का संदेश