वेब पोर्टल: खबर की तहतक भीटी, अम्बेडकरनगर अम्बेडकरनगर जनपद के थाना भीटी क्षेत्र में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति कथित रूप से अपने मुकदमे में कार्रवाई न होने से नाराज होकर मया बाजार स्थित एक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। पुलिस के अनुसार, टॉवर पर चढ़े व्यक्ति की पहचान सभाजीत निषाद, पुत्र स्वर्गीय चुन्नीलाल निषाद, निवासी बीबीपुर रंडोली, जनपद अयोध्या के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभाजीत निषाद ने थाना भीटी में दर्ज अपने एक मुकदमे में अपेक्षित कार्रवाई न होने का आरोप लगाया और विरोध स्वरूप टॉवर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए। आइऐ जानते हैं कि क्या कुछ कहते हैं क्षेत्राधिकार भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा पूरे प्रकरण के बारे मे -👇 https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260723-WA0024.mp4 मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रशासन लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। डिस्क्लेमर : यह समाचार पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रारंभिक जानकारी एवं क्षेत्राधिकारी भीटी के आधिकारिक बयान के आधार पर तैयार किया गया है। मामले की जांच जारी है तथा आगे की कार्रवाई संबंधित तथ्यों और जांच के निष्कर्षों के अनुसार की जाएगी। खबर की तहतक निष्पक्ष एवं तथ्यपरक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation सुलतानपुर: धरने से पहले पूर्व विधायक अनूप संडा के आवास पर पुलिस की घेराबंदी, बाद में पुलिस ने हिरासत में लिया वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन, आज सरकार-CJP की अहम वार्ता; पेपर लीक पर सख्त कानून की तैयारी का दावा