खबर की तहतक | अकबरपुर, अम्बेडकरनगर अम्बेडकरनगर जिले के कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र में स्थित मारुति सुजुकी एजेंसी के निकट मंगलवार को एक महिला सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर (सीओ सिटी) नीतीश कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस को एक महिला के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई। आईए जानते हैं सीओ सिटी नीतीश कुमार तिवारी के द्वारा घटना को विस्तार से 👇 https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260721-WA0068.mp4 पुलिस ने आमजन से भी सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके। डिस्क्लेमर खबर की तहतक यह समाचार क्षेत्राधिकारी नगर नीतीश कुमार तिवारी द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। दुर्घटना से संबंधित विस्तृत तथ्यों की जांच अभी जारी है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद यदि कोई नया तथ्य सामने आता है, तो समाचार को उसी के अनुरूप अद्यतन किया जाएगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार बंद कमरे में धुएं का मौत का जाल: दिल्ली में मां और दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत, शॉर्ट सर्किट की आशंका