खबर की तहतक संवाददाता – गाजीपुर गाजीपुर जिले की गहमर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग किशोरी को कथित रूप से बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को भदौरा बस स्टैंड से हिरासत में लेकर न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 23 जून 2026 को थाना गहमर क्षेत्र के ग्राम सायर निवासी श्रीमती सोनी देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को प्रकाश चौधरी ने शादी का झांसा देकर कथित रूप से बहला-फुसलाकर भगा लिया। शिकायत में संदीप चौधरी और सलमान आलम पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया गया था। इस संबंध में थाना गहमर में मु0अ0सं0 113/2026 के तहत धारा 137(2) एवं 87 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत देवल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवपूजन अपनी टीम के साथ मामले की विवेचना कर रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने भदौरा बस स्टैंड से वांछित आरोपी प्रकाश चौधरी (18 वर्ष) पुत्र अखिलेश चौधरी, निवासी ग्राम बरेजी, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। डिस्क्लेमर खबर की तहतक यह समाचार गाजीपुर पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर प्रकाशित किया गया है। समाचार में उल्लिखित आरोप प्राथमिकी एवं पुलिस जांच पर आधारित हैं। मामले की अंतिम पुष्टि न्यायालय में विचाराधीन विधिक प्रक्रिया के उपरांत ही होगी। न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध होने तक आरोपी को कानून की दृष्टि में निर्दोष माना जाता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation गाजीपुर पुलिस की कार्रवाई: गैर इरादतन हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी और बाइक बरामद मारुति सुजुकी एजेंसी के पास महिला सड़क हादसे में घायल, पुलिस ने शुरू की जांच