खबर की तहतक जलालपुर, अम्बेडकरनगर अम्बेडकरनगर जिले के जलालपुर स्थित परुईया आश्रम इन्टर कॉलेज में कोतवाली जलालपुर पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी आलापुर अरुण कुमार एवं कोतवाल जलालपुर अजय प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों, ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी अनजान कॉल, संदिग्ध मैसेज, ई-मेल या लिंक पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें। साथ ही किसी के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी या पासवर्ड साझा न करें। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090 तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड या महिला सुरक्षा से जुड़े मामले में तत्काल इन हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को डिजिटल युग की चुनौतियों से सुरक्षित रहने की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी देते हैं। डिस्क्लेमर खबर की तहतक यह समाचार पुलिस विभाग एवं आयोजन से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति सचेत करना है। किसी भी साइबर अपराध या आपात स्थिति में संबंधित सरकारी हेल्पलाइन अथवा स्थानीय पुलिस से तत्काल संपर्क करें। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation कटहल खाने से एक ही परिवार के 7 लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका गाजीपुर पुलिस की कार्रवाई: गैर इरादतन हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी और बाइक बरामद