खबर की तहतक जलालपुर, अंबेडकरनगर सिद्ध पीठ श्री सिद्धेश्वर धाम, ग्राम गनीपुर में 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को चातुर्मास एवं गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर परम पूज्य सिद्धेश्वर धाम पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णानंद जी महाराज (सिद्धेश्वर धाम सरकार) जनकल्याण एवं विश्व शांति की कामना के साथ चार माह की एकांत अखंड साधना में प्रवेश करेंगे। आयोजकों ने जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरु पूजन, धार्मिक अनुष्ठानों एवं चातुर्मास प्रवेश के इस दिव्य आयोजन में सहभागिता करने का आग्रह किया है। कार्यक्रम का विवरण प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक – वैदिक विद्वानों द्वारा विधि-विधान से समस्त देवी-देवताओं का पूजन, आराधना एवं वैदिक मंत्रोच्चार। – भगवान सिद्धेश्वर महादेव का सामूहिक रुद्राभिषेक। दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक – सामूहिक हवन एवं यज्ञ का आयोजन। सायं 4:00 बजे से 6:00 बजे तक – गुरु पूर्णिमा महोत्सव। – संत-महात्माओं, शिष्य मंडली एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पूज्य स्वामी कृष्णानंद जी महाराज को चार माह की अखंड एकांत साधना हेतु विधिवत विराजमान कराया जाएगा। – तत्पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण का आयोजन होगा। आयोजन समिति के अनुसार पूज्य महाराज जी की यह चार माह की अखंड साधना जनकल्याण, विश्व शांति, धर्म एवं मानवता की मंगलकामना के लिए समर्पित रहेगी। श्रद्धालुओं से समय से पहुंचकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने एवं धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है। डिस्क्लेमर: यह समाचार आयोजन समिति द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। कार्यक्रम के समय अथवा अन्य व्यवस्थाओं में किसी प्रकार का परिवर्तन होने की स्थिति में आयोजकों द्वारा जारी नवीनतम सूचना ही मान्य होगी। ‘खबर की तहतक’ सभी श्रद्धालुओं से आयोजन स्थल पर अनुशासन बनाए रखने एवं आयोजकों के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील करता है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation UP Weather Alert: यूपी में मानसून का जोर, आज 60 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट; अंबेडकरनगर समेत कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी रेडियंट अकादमी के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश, रामलीला मैदान में किया जागरूक