खबर की तहतक संवाददाता- आजमगढ़ आजमगढ़ आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ओरा गांव में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर घर में रखे पांच बक्से उठाकर ले गए, जिनमें जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान रखा था। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, ओरा गांव निवासी गनेश यादव के घर में शुक्रवार देर रात करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच अज्ञात चोर घुस आए। उस समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। चोर घर में रखे पांचों बक्से अपने साथ ले गए। परिवार की सदस्य इंदू यादव ने बताया कि शनिवार सुबह जब सभी लोग जागे तो घर से पांचों बक्से गायब थे। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव से कुछ दूरी पर खेत में बक्से पड़े हैं। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि सभी बक्सों के ताले टूटे हुए थे और उनमें रखे जेवरात, नकदी व अन्य कीमती सामान गायब था। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरी गए जेवर, नकदी और अन्य सामान की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है। सूचना मिलते ही कप्तानगंज पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से शीघ्र घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही घटना के खुलासे का प्रयास किया जाएगा। डिस्क्लेमर : यह समाचार पीड़ित परिवार और पुलिस से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। चोरी गए सामान के मूल्य तथा अन्य तथ्यों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation मानस नगर कॉलोनी विवाद: विधायक राम अचल राजभर ने जिला प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप खेत में ट्यूबवेल पर सो रहे बुजुर्ग की हत्या, धारदार/भारी हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट; इलाके में सनसनी