खबर की तहतक अम्बेडकरनगर अम्बेडकरनगर जनपद के बसखारी थाना क्षेत्र में स्थित टांडा रोड के पास एक मिठाई कारखाने में कार्यरत युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260716-WA0023.mp4 प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राहुल (लगभग 30–32 वर्ष) पुत्र श्यामदेव, निवासी राजेसुल्तानपुर बाजार के रूप में बताई जा रही है। वह संबंधित मिठाई कारखाने में कार्य करता था। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि युवक ने कथित रूप से फांसी लगाई होगी, जबकि कारखाना संचालक का दावा है कि युवक की मौत अत्यधिक शराब के सेवन के कारण हुई है। हालांकि, मृतक की नाक के नीचे खून के निशान मिलने की चर्चा के चलते मामला संदिग्ध माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। https://khabarkitahtak.co.in/wp-content/uploads/2026/07/VID-20260716-WA0022.mp4 इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार तिवारी द्वारा भी घटना की जानकारी देते हुए बताया गया कि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। डिस्क्लेमर: यह समाचार स्थानीय स्तर पर प्राप्त प्रारंभिक जानकारी एवं पुलिस के उपलब्ध आधिकारिक बयान के आधार पर प्रकाशित किया गया है। घटना को लेकर सोशल मीडिया अथवा स्थानीय स्तर पर चल रही चर्चाओं की “खबर की तहतक” स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता। मृतक की मृत्यु का वास्तविक कारण केवल पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। अतः किसी भी अपुष्ट दावे या अफवाह को अंतिम सत्य न माना जाए। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation GST विभाग की डिप्टी कमिश्नर 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप मां की मौत पर बेटे ने पिता पर लगाया हत्या का आरोप, दूसरी महिला से संबंध को बताया विवाद की वजह; निष्पक्ष जांच की मांग